कामां: कामां में गंगा दशहरा से पहले विधायक ने विमलकुंड पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
गंगा दशहरा पर्व को लेकर विधायक नौक्षम चौधरी ने तीर्थराज विमलकुण्ड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंड परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और पानी निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि गंगा दशहरा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी।