मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लालापुर में छात्राओं के साथ अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रधानाध्यापक हुए निलंबित
मड़िहान थाना क्षेत्र के विकासखंड पटेहरा के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय लालापुर में छात्राओं के साथ अवध टिप्पणी करने वाले प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार गुप्ता का वीडियो प्रसारित होने पर प्रथम दृश्य जांच में दोषी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर खंड शिक्षा कार्यालय मड़िहान से संबंध कर दिया है अब आरोपित हेड मास्टर को केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा