मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में चारपाई पर सो रही 2 मासूम बहनों को सांप ने डंसा, दोनों की हुई मौत
बताते चले की राजगढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी धनेश कुमार की पत्नी अपनी दो मासूम बेटियों 4 वर्षीय परी तथा ढाई वर्षीय श्वेता को लेकर चारपाई पर सोई हुई थी। रात में दोनों मासूम बच्चियों को जहरीले साप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए जहां दोनों बच्चियों कीमौत हो गई पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।