मड़िहान: राजगढ़ क्षेत्र के भावा बाजार के पास साइकिल सवार छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी 36 वर्षीय दिनेश 14 वर्षीय विपिन 17 वर्षीय शिवा तथा 12 वर्षीय रवि तेरही में सम्मिलित होने के बाद एक ही बाइक पर चारों लोग सवार होकर वापस अपने घर पचोखरा जा रहे थे भावा बाजार के पास बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार छात्र आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसने चारों बाइक सवार गंभीर रूपसे घायल हुए।