मड़िहान: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजगढ़ क्षेत्र के सेमरी में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को किया सील, दो को दिया नोटिस
बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेमरी क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल व क्लिनिक सेंटरों की जांच किया इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिक को सील किया। साथ ही दो अन्य क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी कर दी। छापेमारी के दौरान निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया जांच की भनक लगते ही कई क्लिनिक संचालक शटर बंद कर मौके से हुए फरार।