मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर ₹30000 की हुई चोरी
बताते चले की राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के दान पेटिका का ताला खोलकर उसमें से 30000 रुपए चोरी हो गए। पुजारी से पूछताछ करने के बाद मंदिर के ट्रस्टों ने राजगढ़ थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर मंदिर का पुजारी भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा गाली गलौज देने के आरोप में ट्रस्ट के सदस्यों पर तहरीर दिया है।