मोदीनगर: थाना मोदीनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवती परिवार के साथ रहती है। उसका आरोप है कि एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी जिसने उसे शादी करने का आश्वासन दिया था। युवक महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।