मोदीनगर: मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया पुलिस से शिकायत की
मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उनपर गंदी नजर रखता है। बीच रास्ते में महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। पड़ोसी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचा दिया और मौके से भाग गई। महिला ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पुलिस जांच में जुटी