मोदीनगर: युवती से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने पावी सादकपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ
एसीपी ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना पर मोहम्मद अहमद निवासी पुनीत एनक्लेव पूजा कॉलोनी ने सूचना दी की। बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बेटी से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टीम गठित कर दी। पुलिस ने उनकी बेटी से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पावी सादकपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रिहान बताया है।