मोदीनगर: निठौरा गांव अंडरपास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोर गिरफ्तार किए। कब्जे से चोरी की तीन स्कूटी और एक बाइक बरामद
एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम को लगातार क्षेत्र में वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थी। वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस ने टीम घटित की थी। पुलिस टीम ने रविवार शाम निठौरा गांव अंडरपास से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। वाहन चोरों के निशानदेही से पुलिस ने तीन स्कूटी और एक बाइक बरामद की। पूछताछ में वाहन चोरों ने अपने नाम अहाद, समीर, रिहान बताए हैं।