आगरा: बुंदू कटारा में घर के बाहर लगे विद्युत मीटर से करंट लगने से एक युवक की हुई मौत
थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत बुंदू कटरा का एक मामला सामने आया है, जिसमें घर के बाहर लगे विद्युत मीटर से एक युवक को करंट लग गया, आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इस घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है, परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम व तहरीर देने से इनकार कर दिया गया है।