आगरा: लूट की घटना में वांछित अभियुक्त खासपुरा तिराहे से मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, DCP सिटी ने कार्यालय पर दी जानकारी
थाना न्यू आगरा पुलिस टीम SOG नगर जोन के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है, जिसमें मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को खासपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से पीली धातु की 1 चैन, 1 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा बरामद किया गया है, पूरी जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने कार्यालय पर दी है।