आगरा: ताजगंज में साढ़े 4 हजार वर्ग गज में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी के निर्माण को ADA ने बुलडोजर से किया ध्वस्त
आगरा विकास प्राधिकरण लगातार आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी को लेकर ताजगंज में ADA का महाबली जमकर बरसा जिसमें साढ़े 4 हजार वर्ग गज में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त कर दिया, ADA की कार्यवाही से अवैध निर्माण कर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है, इस दौरान प्रवर्तन दल की टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद रही।