आगरा: मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर आगरा रेलवे प्रशासन सतर्क, स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था
मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर आगरा रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है हाथरस सत्संग में हुए हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ट्रेनों की व्यवस्था भीड़ को मैनेज करने जैसे मुद्दों पर प्लानिंग कर रही दरअसल मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते है जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की है।