आगरा: घर से नाराज होकर आई एक युवती को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने बरामद कर परिजनों की किया सुपुर्द
पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में खोए हुए व्यक्तियों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत घर से नाराज होकर आई एक युवती को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से बरामद किया है, एवं परिवारीजनों के सकुशल सुपुर्द किया है, युवती को सकुशल पाकर परिवारीजनों ने जीआरपी आगरा कैंट पुलिस की प्रशंसा की है।