बाढ़: बाढ़ के बेढ़ना में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, सुनी लोगों की समस्याएं
Barh, Patna | Jun 24, 2026 बाढ़ के बेढ़ना गाँव में बुधवार को लगभग 1 बजे बुद्धिजीवी वर्गों के संग जनसंवाद कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री इंजिनियर कुमार शैलेन्द्र पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने माँ सती के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद बेढ़ना स्थित ठाकुरवाड़ी में लोगों के साथ संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बेढ़ना में दो महीने में काम शुरू हो जाएगा।