सदर: वाराणसी में बारात से लौटे युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
वाराणसी में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बारात से लौट रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर उस पर हमला किया और पत्थरों से सिर व चेहरा कुचल दिया। घटना के बाद हमलावर शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।