हाजीपुर: बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा हाजीपुर के वसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में वैशाली जिला वैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित वैशाली जिला वैडमिंटन चैंपियनशिप सह अंतर स्कूल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।