जहानाबाद: जिले के पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, जांच में मिली अनियमितताएं
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में जिले के पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ईंधन की गुणवत्ता, स्टॉक, घनत्व, माप-तौल एवं उपभोक्ता सुविधाओं की पड़ताल की गई। लोदीपुर स्थित महावीर सर्विस स्टेशन में कई अनियमितताएं पाई गईं।