अजमेर: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन अजमेर के बैनर तले सोमवार को जिले के सभी 11 ब्लॉकों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अप
Ajmer, Ajmer | Jun 8, 2026 पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन अजमेर के बैनर तले सोमवार को जिले के सभी 11 ब्लॉकों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्रियों के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।