बूंदी: बाघिन के कंकाल मिलने के मामले में मुख्य सचिव के निर्देश पर बूंदी में जांच करने पहुंची टीम
Bundi, Bundi | Nov 3, 2024 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 15 अक्टूबर को बाघिन के कंकाल मिलने के मामले में मुख्य सचिव के निर्देश पर रविवार को सुबह 8:00 बजे भरतपुर व जयपुर से अधिकारी जांच करने पहुंचे।जानकारी के अनुसार बाघिन का कंकाल पुरानाहोने की सूचना पर मुख्य सचिव ने हेड ऑफ फॉरेस्ट को जांच के आदेश दिए थे ।इस पर टीम बूंदी पहुंची है व मामले की बारीकी से जांच शुरू की।