माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिकन्दरपुर, बिहटा (पटना) में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) [NSTI(W)] के भवन निर्माण का शिलान्यास किया। साथ ही स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC) की स्थापना हेतु भारत सरकार एवं बिहार सरकार के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के आदान-प्रदान कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग ₹99.97 करोड़ की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक संस्थान राज्य की युवतियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC) के माध्यम से बिहार के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे देश और विदेश में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
यह पहल बिहार के युवाओं को कौशल, आत्मनिर्भरता और वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए समृद्ध बिहार और विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Jul 23, 2026