भरगामा: वाहन जांच अभियान में संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी, ₹11 हजार का कटा चालान
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर भरगामा थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़ एवं जिलेबिया मोड़ के समीप सघन वाहन जांच की गई।