अशोक नगर: शाढ़ौरा के पास चलती ट्रेन से पैर फिसलकर गिरे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के पास चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के संगरिया गांव निवासी माधू पुत्र रामनाथ कुमावत उम्र 60 वर्ष कोटा बीना ट्रेन से बीना जा रहा था। इसी दौरान रविवार सोमवार की दरमियानी रात 3:30 बजे शाढ़ौरा के पास चलती ट्रेन में पैर फिसलने से नीचे गिर गया।