बलरामपुर: पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई टली, अब 12 जनवरी को होगी सुनवाई, पूर्व सांसद रिजवान जहीर सहित आरोपी पेश
बलरामपुर के बहुचर्चित तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में मंगलवार को सुनवाई टल गई MP-MLA कोर्ट संख्या छह में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार के न्यायालय में पांच आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया जाना था, मंगलवार को अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी। और अगली तारीख 12 जनवरी तय की गई है।