बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा बलरामपुर निवासी साहिद अहमद अंसारी ने 5 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर नकदी सहित सामान चुरा ले गए है।