मंगलवार 7 बजे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा चीनी मिल बलरामपुर में संचालित गन्ना तौल केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गन्ना तौल से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तौल कांटा (वे-ब्रिज) की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।