ज्ञानपुर: सुरियावां थाना क्षेत्र में लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के भीखम पुर में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से तमंचे के बल और एक लाख रुपए की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का 32 हजार कैश, लूट के पैसे से खरीदे गए आईफोन और अन्य मोबाइल, तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।