केशकाल: केशकाल घाटी के जंगलों में मिली महिला की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने हत्या कर लाश को फेंका जंगल में
केशकाल घाट के जंगल ने एक महिला की लाश मिली है। मृतिका की पहचान कवर्धा जिले के दशरंगपुर चौकी अंतर्गत रहने वाली सपना विश्वकर्मा के रूप में हुई है। थाने में महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था।मृतिका दशरंगपुर के बाघामुड़ा में बतौर शिक्षिका के पदस्थ पर थी। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर के शव को केशकाल घाटी में लाकर फेंक दिया।