केशकाल: केशकाल घाटी मे लग्जरी कार में शराब की तस्करी कर रहे 2 आरोपी को केशकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर शनिवार को केशकाल घाटी में पुलिस ने एक सफेद रंग कि लग्जरी कार क्रमांक सीजी 07 एएच 0786 में अवैध शराब का परिवहन कर रहे दुर्ग निवासी माइकल उर्फ आनंद केरकेट्टा और डाकेश्वर सिंह वर्मा को पकड़ा गया। कार से 28 पेटी गोवा शराब जप्त किया गया। आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।