केशकाल: गोबराहीन के शिवलिंग में कल कांवड़ यात्रियों के द्वारा भव्य रूप से किया जायेगा जलाभिषेक, तैयारी को लेकर MLA ने लिया जायजा
केशकाल क्षेत्र के गोबरा हीन में कल सावन के चौथे सोमवार को कांवड यात्रियों के द्वारा भव्य रूप से जलाभिषेक किया जाएगा।कल के जलाभिषेक कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर एक दिन पूर्व रविवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सम्पूर्ण तैयारी का जायजा लेने गोबराहीन पहुंचे।जहा मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक लेकर कल के उत्सव को संपन्न कराने का आग्रह किया गया