मोदीनगर: मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया
मोदीनगर थाना क्षेत्र के कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता नशे के आदी हैं। वह उनके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करते हैं। उनके पिता उनके साथ मारपीट भी करते हैं। पीड़िता की शिकायत और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।