पूरनपुर: तहसील में तारीख लेने आए युवक की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कलीनगर निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 21-08-2025 को वह किसी मामले में तारीख लेने पूरनपुर तहसील आया था। तहसील परिसर में स्थित मंदिर के पास उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। जयप्रकाश के अनुसार, तारीख लेकर लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली,मुकदमा दर्ज।