पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल की जांच करने पहुंची टीम
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी पुष्पा देवी की प्राइवेट अस्पताल में वुधवार को ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी, परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद काफी देर तक रोड पर हंगामा चलता रहा। हालांकि कार्रवाई को लेकर पुलिस को मामले की तहरीर नही दी गई थी। दुसरे दिन भी बंद रहा अस्पताल।