पूरनपुर: खातून कटरे की दुकानों की बिक्री पर विवाद बढ़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी गई चेतावनी
पूरनपुर खातून कटरे की छह दुकानों की बिक्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाफिज तसलीम खान वरकाती ने एक वीडियो जारी कर कहा कि खातून कटरा हमेशा खातून कटरा रहेगा और उसकी दुकानों की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कमेटी के साथ वार्ता कर इस संबंध में कदम उठाया जाएगा।