पूरनपुर: तहसील सभागार में एसडीएम की बैठक, बीएलओ को सहयोग करने के दिए निर्देश
पूरनपुर तहसील सभागार में एसडीएम और नायब तहसीलदार ने लेखपालों व सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में SIR कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक लेखपाल और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र की बीएलओ (BLO) को पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे किए जा सकें।