गुमला: जशपुर रोड काली मंदिर के पास श्मशान घाट प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान, दूषित नदी और अव्यवस्था से लोग बेहाल
Gumla, Gumla | Apr 7, 2026 काली मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट और नदी इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। लंबे समय से स्थानीय लोग श्मशान घाट की दुर्दशा को लेकर नगर परिषद और प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल