शाजापुर: संसद में हिंदुओं को हिंसक बताने वाली टिप्पणी से नाराज हिंदू जागरण मंच ने आजाद चौक पर जलाया राहुल गांधी का पुतला
संसद में हिंदुओं को हिंसक बताने की टिप्पणी से हिंदू समाज में जमकर आक्रोश है इसी को लेकर आजाद चौक में हिंदू जागरण मंच के बैनर तले विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार देकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की ।