फरीदाबाद: सारन इलाके में मिला लावारिस बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं हो सकी, बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव
फरीदाबाद के सारन इलाके में एक लावारिस बुजुर्ग सड़क किनारे पड़े मिले जिसे एक ऑटो चालक बीके अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा था । लेकिन बीके अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों से बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मृतक बुजुर्ग के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।