मुंगावली: फजलपुर गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंग ने की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार फजलपुर निवासी सुनील सांसी उम्र 38 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे रंजिश के चलते गांव के ही राजा बागड़ी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।