बटियागढ़: बटियागढ़ क्षेत्र में आबकारी टीम ने 4 ठिकानों पर दबिश देकर 68700/- कीमत की अवैध शराब,महुआ लहान ज़ब्त किया
जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने आज बटियागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई और बेची जाने वाली देशी और हाथ भट्टी शराब के चार ठिकानों पर कार्यवाही की,जिसमे 28 पाव देशी शराब,22 लीटर हाथ भट्टी शराब और 650 किलो महुआ लहान ज़ब्त किया गया है,उपनिरीक्षक अनुरोध सेन व अमले की कार्यवाही में करीब 68700/-रुपये कीअवैध शराब व महुआ लहान जब्त कर कार्यवाही की