कैसरगंज: भूमि के प्रतिकर निर्धारण हेतु अधिकारियों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, बाराबंकी-बहराइच फोरलेन के लिए होगा चौड़ीकरण
नगर मजिस्ट्रेट/सक्षम प्राधिकारी (भू.अ.)/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बहराइच राजेश प्रसाद ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 के फोरलेन (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) चौडीकरण हेतु तहसील कैसरगंज के 05 ग्राम तप्पेसिपाह, आदमपुर, झुकिया, मुस्ताफाबाद, रिठौडा के धारा-3डी के प्रकाशन की कार्यवाही हो चुकी है। अर्जन प्रभावित काश्तकारों से दावें प्राप्त किये जा चुके है।