पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीलियामार्चा गांव स्थित बासा टोली में 36 वर्षीय महिला बिपाशा सोय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पति प्रभु सोय ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात तक घर में सब कुछ सामान्य था।