मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में प्लास्टिक के पार्ट बनाने के कारखाने में लगी आग,हजारों का नुकसान
Meerut, Meerut | Apr 11, 2024 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में प्लास्टिक के पार्ट बनाने के कारखाने में अचानक आग लग गई।आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई।आग लगने की सूचना कॉलोनी के लोगों ने दमकल को देते हुए आग बुझाने की प्रयास किया।काफी देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तबतक हजारों का माल जलकर खाक हो गया।