मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में में दो चौकीदारों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से चोरी,अज्ञात में मुकदमा दर्ज
Meerut, Meerut | Apr 11, 2024 गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा-सिखैड़ा रोड स्थित गार्डन सिटी कॉलोनी में बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर पीटा और कॉलोनी में लगे टांसफार्मर से तार व दो जनरेटरों के अल्टरनेटर चोरी कर ले गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर चौकीदारों ने बिल्डर को सूचना दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।