मोहनिया: देवकली के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Mohania, Kaimur | Jul 18, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवहरिया गांव के अभिजीत पांडे बताये जा रहे हैं। वहीं उनके दोस्त ओमप्रकाश गुप्ता घायल हैं।