मोहनिया: सकरौली में तालाब में डूबने से मृत तीन बच्चियों के परिजनों को मोहनिया विधायक और एसडीएम ने दी आर्थिक सहायता राशि
Mohania, Kaimur | Jul 17, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के सकरौली गांव में बीते मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियों की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद गुरुवार को मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और एसडीएम राकेश कुमार सिंह के द्वारा गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपए का आर्थिक सहायता राशि दिया गया है।