गुलाबगंज: गुलाबगंज-ग्यारसपुर मार्ग पर एंबुलेंस की टक्कर से ट्रक चालक और क्लीनर की मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
रविवार की अलसुबह गुलाबगंज और ग्यारसपुर के बीच ग्राम मणिपुर में सागर से होते हुए उज्जैन की ओर जा रहा लोहे की रोड से भरा ट्रक ढाबे के नजदीक खड़ा कर चालक शेर सिंह यादव उनके क्लीनर जितेंद्र यादव टायरों की हवा जांच रहे थे। इस दौरान विदिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दोनों को रौंद दिया। जिससे शेर सिंह यादव और जितेंद्र यादव दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।