कटोरिया: सुपाहा गांव के पीडीएस डीलर की सड़क हादसे में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Katoria, Banka | Apr 16, 2026 सुपाहा गांव निवासी पीडीएस डीलर भुमेश्वर रविदास की बीते बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पीडीएस डीलर का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। खाद्यान्न का उठाव कर घर लौटने के दौरान कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास पिकअप की टक्कर से पीडीएस डीलर हुए थे जख्मी,इलाज के दौरान एम्स देवघर में मौत हो गयी।