कोरबा: ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा, जेसीबी सहित तीन वाहन किए गए जब्त
Korba, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा में खनिज विभाग ने ड्रोन निगरानी के जरिए हसदेव नदी में अवैध रेत खनन का खुलासा किया।कार्रवाई में एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए। विभाग ने अब नियमित ड्रोन और थर्मल इमेजिंग तकनीक से अवैध खनन पर सख्त निगरानी की घोषणा की।खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की.